बेटा, तुमने मुझमें एक 'पापा' को जन्म दिया है
तुझ संग लौटा मेरा बचपन
खेल-खिलौनों पर आकर्षण
लोरी-गोदी का ले मौसम
चंदा मामा आ गए आँगन
यह नटखटपन नया-नया है
यह स्वर-गुंजन नया-नया है
इन सब का गंभीर भाव से
यह संतुलन नया-नया है
तुमने मेरी एक नयी अदा को जन्म दिया है
बेटा, तुमने मुझमें एक 'पापा' को जन्म दिया है.
तेरा रंग-ढंग, नखरे सब
प्यारे-प्यारे, न्यारे-न्यारे
दिन पूरा कट जाता पल में
तेरी एक मुस्कान सहारे
तुम उत्सव हर्षोल्लास के
चमकीले तारे आकाश के
जीवन के इस समर-द्वन्द में
तुम हो राहत भरी सांस से
मेरे वातावरण में तुमने नयी हवा को जन्म दिया है

No comments:
Post a Comment